7 साल पूर्व
हस्तरेखा विज्ञान
जिस प्रकार सम्पूर्ण विश्व एकता एवं एकरूपता के नियम पर आधारित है, ठीक उसी प्रकार हस्तरेखा विज्ञान भी इसी एकता व एकरूपता के नियम पर आधारित है। यह नियम प्रत्येक व्यक्ति एवं प्रत्येक वस्तु पर लागू होता है।
हस्तरेखाविदों के अनुसार किसी मनुष्य का हस्त उसके मन का प्रतिबिम्ब है, जो कि मनुष्य पर नियंत्रण करता है। जितने प्रकार के हस्त होते हैं उनमें उतने ही प्रकार के मस्तिष्क प्रतिबिम्बित होते हैं। वस्तुतः यही हस्तरेखा विज्ञान का मूल भी है। भिन्न-भिन्न प्रकार के हस्त भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए अनुकूल होते हैं। जैसे एक कलाकार का हस्त, एक मजदूर के हस्त से पूर्णतया भिन्न होगा। स्त्रियों के हस्त, पुरुषों के हस्त से भिन्न होते हैं। जिस प्रकार से किसी व्यक्ति का कार्य अथवा व्यापार उसके हस्त को निर्धारित करता है, ठीक उसी प्रकार हस्त भी कार्य अथवा व्यापार का निश्चय करता है। किसी व्यक्ति की प्रकृति, जीवन शैली एवं प्रवृत्तियों के सम्बन्ध में अथवा उसके भूत, वर्तमान एवं भविष्य के सम्बन्ध में उस व्यक्ति की हस्त रेखाओं के माध्यम से ठीक उसी प्रकार पता लगाया जा सकता है जिस प्रकार उस व्यक्ति की जन्म कुण्डली से ज्योतिषविद फलित का निर्धारण करते हैं।
जिस प्रकार से किसी मनुष्य का मस्तिष्क लचीला एवं वैविध्य पूर्ण होता है ठीक उसी प्रकार मनुष्य का हस्त भी लचीला एवं वैविध्य पूर्णता लिए होता है। मनुष्य का हस्त अनन्त ग्राह्यता एवं असीम उद्देश्य को स्वमं में समाहित रखता है। ऐसी कोई कार्य नहीं है, जिसे मनुष्य का हस्त क्रियान्वित नहीं कर सकता, किन्तु इसके बावजूद मनुष्य, मनुष्य के हस्त जैसे कुशल उपकरण का निर्माण नहीं कर सकता। एक कम्प्यूटर मनुष्य के दिमाग के समान सभी कार्य करता है, किन्तु फिर भी ऐसा कोई मानव मस्तिष्क नहीं है, जो कि मानव मस्तिष्क जैसा कुशल कम्प्यूटर बना सके।
कीरोमेन्सी
कीरोमेन्सी, हस्तरेखा विज्ञान को ही कहा जाता है, जिसका अर्थ है- हस्त से क्या जाना जा सकता है। बाईबिल के उदाहरण के अनुसार- भगवान ने मनुष्यों के हस्त में विभिन्न चिन्ह बना दिए हैं, जिनसे कि उन्हें उनके कार्यों का पता चल सके।
हस्त के आकार, बनावट, रंग एवं चिन्हों की सहायता से किसी व्यक्ति के चरित्र से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी ज्ञात की जा सकती है।
नोट : अपने जीवन से सम्बंधित जटिल एवं अनसुलझी समस्याओं का सटीक समाधान अथवा परामर्श ज्योतिषशास्त्र हॉरोस्कोप फॉर्म के माध्यम से अपनी समस्या भेजकर अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं |
© The content in this article consists copyright, please don't try to copy & paste it.