8 साल पूर्व
तिथियों को अंकों में परिवर्तित करने के लिए तिथि, महीने का अंक एवं वर्षांक को जोड़ा जाता है। विदुषियों ने प्रत्येक महीने को एक अंक प्रदान किया है जैसे :
जनवरी | 1 |
फरवरी | 2 |
मार्च | 3 |
अप्रैल | 4 |
मई | 5 |
जून | 6 |
जुलाई | 7 |
अगस्त | 8 |
सितम्बर | 9 |
अक्टूबर | 10 |
नवम्बर | 11 |
दिसम्बर |
12 |
उदाहरण स्वरूप, भारत के स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त, 1947 को ही लें तो:
अगस्त 15, 1947 = 8 + 1 + 5 + 1 + 9 + 4 + 7 = 35
3 + 5 = 8
अंक आठ एक बहुत ही शक्तिशाली अंक है। यह अंक भौतिक एवं अलौकिक सफलता का धोतक अंक है, इस भौतिक एवं अलौकिक सफलता को गांधीजी के नेतृत्व में भारतवर्ष नें प्राप्त भी किया है। आठ का अंक दृढ़ता का अंक है, जो अपनी पूर्णता तक पहुँचता है। गांधीजी का भारत छोड़ों आन्दोलन भी इसी प्रकार का था। वह पूर्णता ही का युद्ध था एवं अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचा भी। यदि आठ अंक को आधा किया जाए तो इसके दो बराबर हिस्से होते हैं ( 4 + 4 ) और यदि 4 को पुनः आधा कर दे तो भी दो बराबर हिस्से ( 2 + 2 ) होंगे। इस प्रकार यह एक वर्ग है तथा सन्तुलन का सूचक है।
पाँच का अंक न तो दृढ़ता का अंक है और न ही सन्तुलन का सूचक है। यह परिवर्तन और अनिश्चिता का अंक है। ज्ञात रहे परिवर्तन आगे भी परितर्वन ही लाता है। पाँच का अंक जोखिम एवं साहस का अंक हे।
नोट : अपने जीवन से सम्बंधित जटिल एवं अनसुलझी समस्याओं का सटीक समाधान अथवा परामर्श ज्योतिषशास्त्र हॉरोस्कोप फॉर्म के माध्यम से अपनी समस्या भेजकर अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं |
© The content in this article consists copyright, please don't try to copy & paste it.