ज्योतिषशास्त्र : मन्त्र आरती चालीसा

भगवान् विष्णु का द्वादश अक्षर मन्त्र एवं प्रभाव

Sandeep Pulasttya

7 साल पूर्व

lord-vishnu-bhagwan-dwadash-akshar-maha-mantra--Astrology-Blog-JyotishShastra-hd-image-png

 

द्वादश अक्षर मन्त्र केवल मन्त्र न होकर भगवान् विष्णु का महामन्त्र है। इस महामन्त्र के जप प्रभाव से साधक अभीष्ट इच्छा की प्राप्ति कर सकता है। इस महामन्त्र का जप करने के लिए पौराणिक शास्त्रों व ग्रंथो अनुसार में कोई विशेष निषेध या प्रतिबंधित नियम नहीं है। स्त्री अथवा पुरुष, ब्राह्मण अथवा शूद्र कोई भी, कहीं भी, कभी भी, रास्ता चलते भी, द्वादश अक्षर मन्त्र का जप कर भगवान् विष्णु की कृपा व स्नेह का पात्र हो सकता है।

द्वादश अक्षर मन्त्र को यदि सम्पूर्ण विधि विधान से जपकर सिद्ध कर लिया जाए तो असम्भव भी सम्भव हो जाता है। किन्तु यदि कोई साधक इस महामन्त्र का विधि विधान के अनुसार जप नहीं कर सकता, तो नित्य प्रातः स्नान के पश्चात् किसी शान्त, एकान्त, शुद्ध स्थान पर बैठकर इस मन्त्र की 1, 3, 5, 7 जैसी सुविधा हो, माला जप लेनी चाहिए। इस महामंत्र का सहज भाव से किया गया दैनिक जप भी असामान्य प्रभाव दिखलाता है।

यदि द्वादश अक्षर मन्त्र का विधि विधान पूर्वक अनुष्ठान किया जाय एवं जपसंख्या बारह लाख के दसवें भाग के बराबर 1,20,000 हवन घी एवं तिल से करे तो साधक के लिए फिर कोई वस्तु अलभ्य नहीं रह जाती।

 

द्वादश अक्षर मन्त्र यह है -

                                                            ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

 

सम्पूर्ण विधि विधान के साथ द्वादश अक्षर मन्त्र के 12 लाख जप किये जाय तो संसार की समस्त सुख सुविधा एवं शान्ति साधक को प्राप्त हो सकती है। यह मन्त्र बहुत प्रसिद्ध, बहुप्रचलित एवं अभीष्ट फलदाता है। इस महामन्त्र का अंतर्मन में जप करते रहना भी परम कल्याणकारी सिद्ध होता है। यदि साधक में आस्था एवं अडिग भक्ति हो, तो महाप्रभु भक्त की पुकार अवश्य ही सुनते हैं अभीष्ट वर प्रदान कर संकट निवारण करते हैं।

 

 

नोट : अपने जीवन से सम्बंधित जटिल एवं अनसुलझी समस्याओं का सटीक समाधान अथवा परामर्श ज्योतिषशास्त्र के  हॉरोस्कोप फॉर्म के माध्यम से अपनी समस्या भेजकर अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं | अधिक जानकारी आप ज्योतिषशास्त्र के  FAQ's पेज से प्राप्त कर सकते हैं |

 

© The content in this article consists copyright, please don't try to copy & paste it.

सम्बंधित शास्त्र
हिट स्पॉट
राइजिंग स्पॉट
हॉट स्पॉट